इनरव्हील क्लब की ओर से रविवार को आधिकारिक चेयरमैन विजिट का आयोजन किया गया। इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 305 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह (अहमदाबाद) एवं अलका भार्गव (ग्वालियर) ने विजिट के दौरान क्लब की सेवा गतिविधियों का जायजा लिया और विभिन्न प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

क्लब अध्यक्ष नीता जैन और सचिव अर्चना गोयल ने बताया कि क्लब की ओर से बाल बाधित विकास केंद्र की कक्षा 11 के तीन विद्यार्थियों को स्पीकिंग ग्लासेज प्रदान किए गए। इन उपकरणों से विद्यार्थियों को संवाद एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा कोटा ब्लड बैंक से जुड़े सात थैलेसीमिया मरीजों को वर्षभर के ब्लड ट्रांसफ्यूजन के मेडिकल खर्च के लिए प्रति मरीज 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस तरह सेवा के दोनों प्रोजेक्ट्स के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों और मरीजों को प्रत्यक्ष सहयोग उपलब्ध कराया गया।

प्रोजेक्ट की चेयरमैन निशा जैन, नीरजा कोहली एवं पूनम गोयल रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन वंदना अग्रवाल एवं अर्चना अग्रवाल ने किया।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इनरव्हील क्लब को सेवा कार्यों में ऐसे प्रभावी प्रोजेक्ट निरंतर शुरू करने चाहिए, जिनका सीधा लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्लब शहर में बेहतर सेवा कार्य कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित इनरव्हील के सेवा प्रोजेक्ट्स को निरंतर आगे बढ़ाते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट चारु जैन, वाइस प्रेसिडेंट नीरजा कोहली, क्लब कॉरेस्पोंडेंट दीपिका गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ. अंजलि अग्रवाल एवं आईएसओ राजरानी शृंगी सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पुष्पा गुप्ता, अनीता गर्ग एवं स्वाति गर्ग ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story