कोटा इनरव्हील क्लब की बैठक में नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. नीता जैन अध्यक्ष
आगामी सत्र 2026-27 की कार्ययोजना के लिए आयोजित संयुक्त बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई और अंतरराष्ट्रीय थीम 'ग्रो एंड फ्लोरिश' साझा की गई।

तस्वीर में बाईं से दाईं ओर कोटा इनरव्हील क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नीता जैन और नवनियुक्त सचिव अर्चना गोयल मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।
इनरव्हील क्लब ऑफ कोटा की संयुक्त कार्यकारिणी बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गई, जिसमें आगामी सत्र 2026-27 की कार्ययोजना, सेवा गतिविधियों तथा नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 1 जुलाई से पदभार ग्रहण करने वाली नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नीता जैन का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नीरजा कोहली को उपाध्यक्ष, अर्चना गोयल को सचिव, डॉ. अंजली अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, राजरानी श्रिंगी को आईएसओ, दीपिका गोयल को सीसी तथा मीता मोदी को ई-एडमिन नियुक्त किया गया। इसके साथ ही निशा जैन, वंदना वर्मा, अनीता गोयल, प्रीति गौतम, अल्का शर्मा एवं ऊषा बागरेचा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक के दौरान एसोसिएशन प्रेसिडेंट विनूथा हरीश तथा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह ने नए सत्र की अंतरराष्ट्रीय थीम “Grow & Flourish” की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष क्लब की सभी सामाजिक, सेवा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियां इसी थीम के अनुरूप संचालित की जाएंगी, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
निवर्तमान अध्यक्ष चारू जैन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित डिस्ट्रिक्ट असेंबली में क्लब को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 17 अवार्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर एसोसिएशन सदस्य स्वाती गुप्ता ने जानकारी दी कि ये सम्मान एसोसिएशन प्रेसिडेंट विनूथा हरीश एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह द्वारा प्रदान किए गए।
क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन और आगामी सत्र की स्पष्ट कार्ययोजना के साथ इनरव्हील क्लब ऑफ कोटा ने सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं संगठित रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
