सामाजिक सरोकार और मानवता की भावना को मजबूत करते हुए इनरव्हील क्लब कोटा ने आश्रय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सुविधा के लिए मेडिकल उपकरण एवं उपयोगी सामग्री भेंट की। क्लब की इस पहल से वृद्धाश्रम में रह रहे जरूरतमंद बुजुर्गों को राहत मिली।

क्लब की सचिव नीरजा कोहली ने बताया कि वृद्धाश्रम को वेक लाईनस हॉस्पिटल मेडिकल बेड, व्हील चेयर, वॉकर तथा पल्स ऑक्सीमीटर सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इन उपकरणों का उपयोग बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और देखभाल में किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष चारू जैन ने बताया कि सेवा कार्य के साथ-साथ पर्यावरण और जीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृद्धाश्रम परिसर में पक्षियों के लिए चुग्गे और पानी की व्यवस्था हेतु 11 परिंडे भी लगाए गए। भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

चारू जैन ने कहा कि इनरव्हील क्लब कोटा लगातार समाज सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आता रहेगा। कार्यक्रम में हेमलता श्रृंगी सहित क्लब की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।

इनरव्हील क्लब की इस पहल ने न केवल बुजुर्गों को सहारा दिया, बल्कि भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण का संदेश देकर सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story