इंदिरा गांधी नगर: राजकीय स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा योजना कक्ष का शुभारंभ
भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया, छात्राओं को ब्यूटी कोर्स और कौशल विकास से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई।

जयपुर के इंदिरा गांधी नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा योजना कक्ष के उद्घाटन अवसर पर छात्राओं के साथ मुख्य अतिथि अशोक मीणा एवं अन्य गणमान्य अतिथि।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंदिरा गांधी नगर में शनिवार को बालिकाओं के संपूर्ण व्यवसायिक ज्ञान और सर्वांगीण विकास को समर्पित “व्यावसायिक शिक्षा योजना कक्ष” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा ने फीता काटकर योजना कक्ष का उद्घाटन किया और छात्राओं को ब्यूटी व्यवसायिक शिक्षा से जुड़कर उज्जवल भविष्य निर्माण की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक मीणा ने कहा कि वर्तमान समय में व्यवसायिक शिक्षा आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन चुकी है। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा, स्वावलंबन और कौशल विकास के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षा के साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण को भी आवश्यक बताया। उन्होंने बालिकाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिला महामंत्री भाजपा रामलाल टटवाड़िया ने की। इस अवसर पर बीओ अधिकारी श्रीमती स्नेह लता, पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पार्षद एससी मोर्चा कृष्ण मुरारी सामरिया, उद्योग नगर मंडल अध्यक्ष मनोज तलाइचा तथा उद्योग नगर मंडल महामंत्री अरिदमन सिंह जादौन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष एवं एसडीएमसी सदस्य हरिओम सिंह भदोरिया, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह शक्तावत, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीक्षा शर्मा सहित अभिभावक समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
विद्यालय परिसर में सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंदे भी बांधे गए। कार्यक्रम ने छात्राओं में कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश मजबूत किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
