रांची में इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की 204वीं राष्ट्रीय बैठक आयोजित
आईबीसी की राष्ट्रीय एग्जिक्यूटिव कौंसिल बैठक और सेमीनार में विशेषज्ञों ने ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा और आधुनिक निर्माण पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा की।

रांची में आयोजित इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की 204वीं राष्ट्रीय एग्जिक्यूटिव कौंसिल बैठक और सेमीनार के दौरान उपस्थित संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय देबनाथ, पदाधिकारी और सदस्य।
देश की अग्रणी निर्माण एवं अधोसंरचना विशेषज्ञ संस्था इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (आईबीसी) की 204वीं एग्जिक्यूटिव कौंसिल की बैठक एवं राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन रांची, झारखंड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से निर्माण, अधोसंरचना और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन की भावी कार्ययोजना तथा तकनीकी विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया।
सार्वजनिक निर्माण विभाग, कोटा के पूर्व अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं आईबीसी राष्ट्रीय एग्जिक्यूटिव कौंसिल सदस्य सुरेश कुमार बैरवा ने बताया कि आईबीसी की 204वीं राष्ट्रीय एग्जिक्यूटिव कौंसिल बैठक और राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन रांची, झारखंड में किया गया।
राष्ट्रीय सेमीनार के उद्घाटन सत्र में आईबीसी के फाउण्डर प्रेसीडेंट ओ.पी. गोयल मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस आर.के. मजूमदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईबीसी के राष्ट्रीय प्रेसीडेंट चिन्मय देबनाथ ने की। इस अवसर पर बीसीडी के इंजीनियर इन चीफ संजय कुजूर, सीपीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर मोहनलाल, आईबीसी के राष्ट्रीय सचिव आनंद एम, आईबीसी झारखंड के सचिव नसीम अली तथा कोषाध्यक्ष मो. सरफराज मंचासीन रहे।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ओ.पी. गोयल, चिन्मय देबनाथ और संजय कुजूर ने निर्माण क्षेत्र में तकनीकी नवाचार, गुणवत्ता और सतत विकास की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
सेमीनार सत्र में रणजीत सिंह, कनिष्क कुमार, आनंद एम, मनोरंजन मिश्रा तथा श्रीमती देब्रती चक्रवती ने ग्रीन बिल्डिंग से संबंधित विभिन्न विषयों पर तकनीकी प्रजेंटेशन प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों में पर्यावरणीय संतुलन, ऊर्जा दक्षता और आधुनिक निर्माण पद्धतियों पर विशेष जोर दिया गया।
राष्ट्रीय सेमीनार के तुरंत पश्चात आईबीसी राष्ट्रीय एग्जिक्यूटिव कौंसिल की 204वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय देबनाथ ने की। बैठक में आईबीसी की विभिन्न गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। तकनीकी बैठकों और तकनीकी अवलोकन कार्यक्रमों का समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रमुख दिवसों को समारोहपूर्वक मनाने के संबंध में भी मंथन किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय देबनाथ, फाउण्डर अध्यक्ष ओ.पी. गोयल, सचिव एम. आनंद, उपाध्यक्ष मयंक तिलक, सी.बी. ओझा, टोली बसर, एग्जिक्यूटिव सदस्य सुरेश कुमार बैरवा, आर.के. मजूमदार, विनोद कुमार झा, एस.डी. चांदसूरे, अल्पना हरजाई तथा एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर आई.एस. सिद्दू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सचिव आनंद एम ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। रांची में आयोजित यह राष्ट्रीय सेमीनार और कार्यकारिणी बैठक निर्माण एवं अधोसंरचना क्षेत्र में तकनीकी उत्कृष्टता, ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा के विस्तार तथा आईबीसी की भावी कार्ययोजना को दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हुई।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
