कोटा। रामपुरा शास्त्री मार्केट स्थित अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर जी महामुनिराज ससंघ के पावन सान्निध्य में भव्य सिंहद्वार शिलान्यास एवं स्वर्ण वेदी कार्य का शुभारंभ हुआ। 500 वर्ष प्राचीन इस मंदिर के सिंहद्वार निर्माण की प्रेरणा आचार्य श्री पुष्पदंतसागर जी महामुनिराज के परम प्रभावशाली शिष्य आचार्य प्रज्ञासागर जी ने दी।

इस अवसर पर मंत्री विकास मजीतिया ने बताया कि मुख्य शिला रखने का सौभाग्य मोहनलाल, कैलाश, यतीश खेडावाला परिवार तथा हनुमान प्रसाद, भानुकुमार इटावाला परिवार को प्राप्त हुआ। विशेष निर्माण सहयोग संजय, अजय मेरुवाला परिवार ने प्रदान किया। मंदिर समिति अध्यक्ष चेतन सर्राफ ने कहा कि यह जैन मंदिर 350 वर्ष पुराना है और इसमें विराजमान प्रतिमाएं लगभग 500 साल पुरानी हैं। गुरुदेव के सान्निध्य में मंदिर का सिंहद्वार निर्माण का शिलान्यास इस ऐतिहासिक स्थल की गरिमा और वैभव में वृद्धि करेगा।

महामंत्री विकास मजीतिया ने बताया कि मंदिर के भीतर और सिंहद्वार पर कोटा-बूंदी शैली की जैन चित्रकारी की जाएगी। मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की वेदी पर सोने की चित्रकारी का भी कार्य संपन्न होगा। शिलान्यास समारोह में दस विशेष शिलाओं की स्थापना की गई—नन्दा शिला, भद्रा शिला, जया नैऋत्य शिला, रिक्ता पश्चिम शिला, अजिता वायव्य शिला, अपराजिता उत्तर शिला, शुक्ला ईशान शिला, सौभागिनी पूर्व शिला, धरणी मध्य शिला तथा स्वर्ण, रजत व ताम्र शिलाएं। इसके अतिरिक्त कछुआ, पारा, नाग-नागिन जोड़ा, नवरत्न, रजत सिक्के एवं रजत स्वास्तिक भी प्रतिष्ठित किए गए।

आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि सिंहद्वार से मंदिर की भव्यता और वैभव में वृद्धि होगी और यह राहगीरों तथा विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिससे धर्म और सांस्कृतिक प्रभावना बढ़ेगी। सचिव विकास मजीतिया ने बताया कि सिंहद्वार एवं कलात्मक कार्य 15 गुणा 30 फीट के क्षेत्र में सम्पन्न होगा।

शिलान्यास समारोह में सकल समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज, महामंत्री पदम बडला, कोषाध्यक्ष शिवकुमार जैन, पुण्यार्जक यतीश जैन, भानुकुमार जैन, संजय जैन, अर्पित सर्राफ, अजय खटकिडा सहित अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। धर्मसभा का संचालन संजय जैन खटकीडा ने किया। इस ऐतिहासिक आयोजन ने कोटा के धार्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नई दिशा और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story