कोटा। कृष्णा नगर रंगबाड़ी जैन मंदिर परिसर में एक ऐतिहासिक और पावन अवसर पर संतशाला का भव्य शिलान्यास संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी मुनिराज ससंघ ने अपनी पावन उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य श्री के सान्निध्य में अभिषेक और शांतिधारा से हुई। इसके पश्चात् प्रतिष्ठित वास्तु पंडित उदय शास्त्री के निर्देशन में शिलान्यास का विधिवत कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुण्यार्जक राजमल जैन, अरविंद–सरोज जैन परिवारों ने स्वर्ण, रजत और ताम्र शिलाओं का विधानपूर्वक प्रतिष्ठापन किया। आचार्य श्री के निर्देशानुसार विभिन्न वास्तु यंत्रों की स्थापना भी की गई, जो संतशाला निर्माण में ऐतिहासिक महत्व रखते हैं।

संतशाला निर्माण में प्राप्त विशेष सहयोग के लिए डॉ. कैलाश जी, डॉ. सिद्धार्थ सेठी परिवार, पुरुषोत्तम खेड़ा वाले परिवार, छोटू लाल, कुलदीप, प्रदीप परिवार एवं विजय कुमार–चंद्रकांता जैन परिवार का योगदान उल्लेखनीय रहा। धर्मसभा का शुभारंभ हर्षाली जैन के मंगलाचरण से हुआ, दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण का सौभाग्य सरोज–संजय बाकलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि पाद प्रक्षालन का सौभाग्य इंद्र कुमार–इंद्रा जैन परिवार को मिला। शास्त्र भेंट का आयोजन शांति प्रकाश–मयंक, डॉ. सिद्धार्थ सेठी, महेंद्र जी (चेचट वाले), मोहन जी (राजगढ़ वाले), मनोज–अक्षय जी और लालचंद–मनीष जी परिवारों द्वारा किया गया।

धर्मसभा में आचार्य श्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि “संतशाला का निर्माण मोक्ष मार्ग की सीढ़ी है। यहां साधु-साध्वी की तपस्या से समाज लाभान्वित होता है। संत निवास से समाज में संस्कार, धर्म, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की शक्ति बढ़ती है।”

समारोह का संचालन संजय निर्माण और सचिन जैन गोधा ने किया। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज, महामंत्री पदम जी बड़ला, गुरु आस्था परिवार से लोकेश सोनी, यतीश जैन, मनोज जैसवाल, पारस पत्रिका और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में समिति के अध्यक्ष संजय बाकलीवाल और महामंत्री निर्मल कुमार जैन ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों, युवा एवं महिला मंडल का हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह भव्य आयोजन श्री 1008 वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर विकास समिति, कृष्णा नगर के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को भी उजागर किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story