IJSO 2026: इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड टीम में एलन के 3 छात्रों का चयन
इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड (आईजेएसओ) के लिए घोषित 6 सदस्यीय भारतीय टीम में कोटा के एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से अर्नव, मनन और प्रियांशु का चयन हुआ है।

इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड (आईजेएसओ) 2026 की भारतीय टीम में चयनित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के छात्र (बाएं से दाएं) अर्नव खंडेलवाल, मनन मिश्रा और प्रियांशु तायल।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के छात्रों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड (आईजेएसओ) 2026 के ओरियंटेशन कम सलेक्शन कैम्प (ओसीएससी) के घोषित परिणामों में भारतीय टीम के 6 सदस्यों में से 3 छात्र एलन से चयनित हुए हैं। यह उपलब्धि कोटा और देश दोनों के लिए गौरव का विषय बनी है।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि इंडियन एसोसिएशन ऑफ फीजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) की ओर से आयोजित 23वें इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड (आईजेएसओ) 2026 के ओसीएससी कैम्प के बाद भारतीय टीम की घोषणा की गई। चयनित छात्रों में एलन के अर्नव खंडेलवाल, मनन मिश्रा और प्रियांशु तायल शामिल हैं। ये तीनों छात्र दिसंबर माह में आयोजित होने वाले आईजेएसओ फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आईजेएसओ की चयन प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण नेशनल स्टेंडर्ड एग्जामिनेशन इन जूनियर साइंस (एनएसईजेएस) में एलन के 94 छात्रों ने सफलता हासिल कर दूसरे चरण के लिए स्थान बनाया। इसके बाद दूसरे चरण इंडियन नेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड (आईएनजेएसओ) 2026 में एलन के 28 छात्र तीसरे चरण ओरियंटेशन कम सलेक्शन कैम्प (ओसीएससी) के लिए चयनित हुए।
तीसरे चरण ओसीएससी में विभिन्न लिखित और प्रायोगिक परीक्षाओं के आधार पर श्रेष्ठ 6 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया, जिसमें एलन के 3 छात्रों ने स्थान बनाकर संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। अब यह टीम दिसंबर में होने वाले आईजेएसओ फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
लगातार अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिताओं में छात्रों के चयन ने कोटा को देश की प्रमुख शैक्षणिक राजधानी के रूप में एक बार फिर मजबूत पहचान दिलाई है। एलन के छात्रों की यह उपलब्धि विज्ञान शिक्षा और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में संस्थान की मजबूत तैयारी प्रणाली का प्रमाण मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
