विज्ञान नगर व्यापार संघ की ओर से गणपति स्थापना के आठवें दिन महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। गणपति स्थापना के बाद से ही विज्ञान नगर क्षेत्र में व्यापारियों एवं निवासियों द्वारा निरंतर महाआरती और प्रसादी के आयोजन किए जा रहे हैं।

विज्ञान नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष रमेश जेठमलानी एवं सचिव कृष्णानंद सोनी ने बताया कि आठवें दिन आयोजित महाआरती में कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर अशोक माहेश्वरी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

अशोक माहेश्वरी ने कहा कि पूरे शहर में सैकड़ों स्थानों पर गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अनेक क्षेत्रों में क्षेत्रीय व्यापार संघों की ओर से भी भगवान गणेश की स्थापना की गई है, जहां निरंतर पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में शहरवासी उत्साह और उमंग के साथ भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव लोगों को एक साथ जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।

महाआरती एवं प्रसादी के आयोजन में विज्ञान नगर व्यापार संघ अध्यक्ष रमेश जेठमलानी, महामंत्री कृष्णानंद सोनी, सोनू प्रेमानी, अमित राजोरिया, पवन जैन सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारी एवं निवासी उपस्थित रहे। सभी ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार, व्यापार एवं पूरे शहर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story