IFTDO और दिवाथर्व विकास फाउंडेशन की चौथी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस जयपुर में संपन्न
15 देशों के प्रतिनिधियों ने 'शक्ति से समृद्धि की ओर' थीम पर किया मंथन, दिव्यांग सुरेंद्र सिंह सोलंकी को डायनामिक डोएन्स अवार्ड से नवाजा गया।

जयपुर के आर. ए. पोद्दार इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित चौथी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित 15 देशों के प्रतिनिधिमंडल, अतिथि और प्रतिभागी।
जयपुर/कोटा, 16 फरवरी। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (IFTDO) और दिवाथर्व विकास फाउंडेशन की चौथी अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस राजस्थान यूनिवर्सिटी के आर. ए. पोद्दार इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में सम्पन्न हुई।
कॉन्फ्रेंस का आयोजन और सहभागिता
- आईएफटीडीओ एवं दिवाथर्व विकास फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 15 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुये।
- इस कॉन्फ्रेंस में 15 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भारत सरकार की विभिन्न संस्थाओं एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों एवं प्रोफेसर्स ने भाग लिया।
- गुजरात यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक पॉलिसी एवं गवर्नेंस के बीस विद्यार्थी प्रो. नीलम पांचाल और डॉ. रामचंदानी के नेतृत्व में शामिल हुये।
मुख्य विषय एवं 'डायनामिक डोएन्स अवार्ड'
दिवाथर्व विकास फाउंडेशन की फाउंडर प्रेसीडेंट अनीता चौहान ने बताया कि:
"कॉन्फ्रेंस मुख्य रूप से ‘शक्ति से समृद्धि की ओर’ इस थीम पर केंद्रित रही। विदेशों से आये विशेषज्ञ प्रतिनिधियों ने ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट पर व्याख्यान प्रस्तुत किए।"
सात सदस्यों के निर्णायक मंडल द्वारा बूंदी के दिव्यांग सुरेंद्र सिंह सोलंकी को ‘डायनामिक डोएन्स अवार्ड’ से नवाजा गया। 35 वर्षीय सोलंकी की दिव्यांगजनों के क्षेत्र में गतिशील होकर विशिष्ट सेवाओं के आधार पर यह अवॉर्ड प्रदान किया गया।
विशिष्ट अतिथि एवं पैनल चर्चा के प्रमुख नाम
समारोह में प्रधानमंत्री के सलाहकार एवं राजदूत दीपक वोहरा भारती विशिष्ट अतिथि रहे। पैनल चर्चा में निम्नलिखित प्रमुख व्यक्तित्व शामिल हुये:
- अहमद अल जयानी (आईएफटीडीओ प्रेसीडेंट), चेयर डॉ. पैटी फिलिप्स, डॉ. जैनेट।
- डॉ. वाफा (लेबनान), सुनील हसमुखराय (मलेशिया), मोहम्मद ईशा, मुनीरा जाबर, मूना मदान (बहरीन)।
- डॉ. ओलासुंडा अजीज (अल्जीरिया)।
- अनीता चौहान (को-चेयर आई.एफ.टी.डी.ओ. भारत), उदेश कोहली (सेक्रेटरी जनरल), उत्तम लाल (एनटीपीसी)।
- डॉ. अनुराग शर्मा (निदेशक, आर ए पोदार इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट), डॉ. सुनीता चौहान (कुमारप्पा राष्ट्रीय हाथ कागज संस्थान, जयपुर)।
इस अवसर पर कॉन्फ्रेंस में दिवाथर्व विकास फाऊंडेशन की पत्रिका भी लॉन्च की गई।
प्रायोजक और सहयोगी संस्थान
कॉन्फ्रेंस के प्रायोजक एवं सहभागी प्रतिनिधि इन संस्थानों से रहे:
एनटीपीसी, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि., हिंदुस्तान पेट्रोलियम, पावर ग्रिड, निपको, कॉल इंडिया, एनएचपीसी, पीएफसी, एनबीसीसी, स्पार्क, ईको डील, बामर लोरी एंड कं. लि., अग्रितांश ऑर्गेनिक आर्ट ऑफ गिविंग, विश्व युवक केंद्र, और कोटा ज्ञानद्वार समिति।
तकनीकी सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कॉन्फ्रेंस में विभिन्न शोधार्थियों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न तकनीकी पेपर प्रजेंटेशन का मूल्यांकन तीन सदस्यीय जूरी ने किया। सर्वश्रेष्ठ पेपर्स को 5000, 3000 और 2000 रुपए और ट्रॉफी के साथ पुरस्कृत किया गया। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
