कोटा, 15 फरवरी। दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा कॉस्ट एंड मैनेजमेंट कोर्स की दिसम्बर 2025 टर्म की आयोजित इंटरमीडिएट एवं फाइनल परीक्षा में कोटा चैप्टर से पास विद्यार्थियों का सीएमए भवन, कोटा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

परीक्षा परिणाम और सफलता के आंकड़े

  • "कोटा से फाइनल परीक्षा में 7 छात्र कंपलीट एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 14 विद्यार्थी कंपलीट पास हुए।" — चेयरमैन सीएमए सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता
  • "कोटा से फाइनल का 32 प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट का 25 प्रतिशत रिजल्ट रहा।" — वाइस चेयरमैन सीएमए तपेश माथुर

कोटा चैप्टर से फाइनल परीक्षा में 7 और इंटरमीडिएट में 14 विद्यार्थी पूर्ण रूप से सफल घोषित हुए हैं।

कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन

चेप्टर सेक्रेटरी सीएमए मुकुट सोंखिया ने प्रोग्राम को कोआर्डिनेट किया। कार्यक्रम में नार्थन इंडिया रीजनल कॉउन्सिल के रीजनल कॉउंसिल मेम्बर एवं पूर्व चेयरमैन सीएमए सत्यनारायण मित्तल भी उपस्थित रहे। कमेटी मेम्बर जय बंसल ने कैरियर प्लानिंग एवं सीएमए टारगेट सक्सेज के बारे में बताया।

उपस्थित सदस्य एवं गणमान्य अतिथि

प्रोग्राम में निम्नलिखित सदस्यों ने सहभागिता की:

  • सीएमए राम प्रसाद व्यास, सीएमए जगदीश सारदा, सीएमए आर.आर.मित्तल
  • सीएमए पूर्वा अग्रवाल, सीएमए रामावतार खण्डेलवाल, सीएमए राजीव अग्रवाल
  • सीएमए गिरीश अग्रवाल, सीएमए के.बी.भावनानी

कार्यक्रम में करीब 65 लोगों, जिनमें फैकल्टी मेम्बर्स, मैनेजिंग कमेटी मेम्बर्स, विद्यार्थी एवं अभिभावक शामिल थे, ने सभी पास छात्रों को बधाई दी एवं सदस्यों व फेकल्टी का आभार जताया।

सादर प्रकाशनार्थ......

सीएमए सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story