मुख्य अतिथि एवं विजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। कोटा सीए ब्रांच चेयरमैन सीए दीपक सिंघल ने बताया कि:

"सृजन 2026 केवल एक कॉन्फ्रेंस नहीं, बल्कि ज्ञान, नवाचार और व्यावसायिक उत्कृष्टता का संगम है। देशभर के विख्यात एवं अनुभवी वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जो समसामयिक विधिक, कर एवं तकनीकी विषयों पर गहन मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।"


प्रथम दिन: 21 फरवरी के तकनीकी सत्र

उद्घाटन सत्र के पश्चात चार मुख्य तकनीकी सत्र आयोजित होंगे:

  • सत्र 1: “रत्नों की पहचान की कला एवं विज्ञान” विषय पर प्रसिद्ध उद्योग एवं मीडिया विशेषज्ञ श्री संदीप जैन मार्गदर्शन देंगे।
  • सत्र 2: “आर्थिक सर्वेक्षण, केंद्रीय बजट तथा यूरोप-अमेरिका व्यापार समझौतों का प्रोफेशनल दृष्टिकोण से विश्लेषण” पर प्रख्यात वक्ता सीए संजय झंवर विस्तृत बजट विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे।
  • सत्र 3: “कंपनी अधिनियम एवं आयकर अधिनियम के अंतर्गत द्वैध नियामकीय ढांचे में मूल्यांकन” विषय पर सुप्रसिद्ध वैल्यूएशन विशेषज्ञ सीए रोहित खंडेलवाल अनुभव साझा करेंगे।
  • सत्र 4: “जीएसटी से जुड़े विविध वाद-विवाद एवं उनके व्यावहारिक समाधान” पर प्रतिष्ठित विशेषज्ञ सीए बिमल जैन मार्गदर्शन देंगे।

सायंकाल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिससे सदस्यों को आपसी संवाद और नेटवर्किंग का अवसर प्राप्त होगा।


द्वितीय दिन: 22 फरवरी के तकनीकी सत्र

दूसरे दिन तीन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी:

  • सत्र 1: “आयकर के विवादित एवं जटिल मुद्दे” विषय पर वरिष्ठ कर विशेषज्ञ सीए विनोद गुप्ता प्रकाश डालेंगे।
  • सत्र 2: “चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वास्तविक उपयोगिता भ्रम से परे” पर सीए शुभम पटेल एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर चर्चा करेंगे।
  • सत्र 3: “आयकर अधिनियम 2025 का व्यापक अवलोकन” पर सीए अंकित सोमानी प्रस्तावित प्रावधानों एवं उनके संभावित प्रभावों का विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे।

प्रबंधन एवं आयोजन समिति

प्रोग्राम डायरेक्टर सीए आशीष व्यास, सीए विष्णु गर्ग एवं सीए डी.सी. मित्तल ने संयुक्त रूप से बताया कि:

"सभी सत्र वर्तमान प्रोफेशनल चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों को विधिक स्पष्टता, अद्यतन जानकारी एवं प्रैक्टिकल इनसाइट्स प्राप्त हों।"

ब्रान्च की सक्रिय टीम:

  • वाइस चेयरमैन: सीए अतिशय जैन
  • सेक्रेटरी: सीए ख्याति भंडारी
  • ट्रेज़रार: सीए अंकित गुप्ता
  • सीकासा चेयरमैन: सीए सुधांशु उपाध्याय
  • सीपीई चेयरमैन: सीए सचिन मंगल

निष्कर्ष एवं पंजीकरण

वाइस चेयरमैन सीए अतिशय जैन ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस सदस्यों को नवीन विधायी परिवर्तनों, जीएसटी व आयकर विवादों तथा उभरती तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग पर व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करेगी। सचिव सीए ख्याति भंडारी ने जानकारी दी कि पंजीकरण तेजी से जारी है और कोटा सहित आसपास के शहरों से बड़ी संख्या में सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।

कोटा सीए ब्रांच ने सभी सदस्यों से आह्वान किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर “सृजन 2026” को एक ऐतिहासिक एवं सफल सब-रीजनल कॉन्फ्रेंस बनाएं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story