आईबीसी की 230वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ईटानगर में आयोजित, कोटा का प्रतिनिधित्व
इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस के सेमीनार में भवन निर्माण तकनीक और सतत विकास पर चर्चा हुई, कोटा से सुरेश कुमार बैरवा ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भाग लिया।

ईटानगर में आयोजित आईबीसी की 230वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान मंचासीन मुख्य अतिथि विधायक हैंयग मन्फी, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय देबनाथ एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी।
बैठक की अध्यक्षता एवं स्थानीय प्रतिनिधित्व
- बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्षता चिन्मय देबनाथ ने की।
- बैठक में कोटा का प्रतिनिधित्व करते हुए आईबीसी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार बैरवा ने भाग लिया।
प्रमुख अतिथि एवं वक्ता
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इटानगर के स्थानीय विधायक हैंयग मन्फी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्वाइंट सेक्रेट्री मीका नयोरी, हाउसिंग डायरेक्टर एवं उपभोक्ता मामलात विभाग के सचिव जगंम बसर उपस्थित रहे।
"आईबीसी के फाउंडर प्रेसीडेंट ओपी गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय देबनाथ, उपाध्यक्ष टोली बसर सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।"
तकनीकी प्रस्तुतियां और सत्र
डॉ. अमरनाथ, डॉ. आनंद एम, मयंक तिलक और डॉ.अटोप लोगो ने निम्नलिखित विषयों पर तकनीकी प्रस्तुतियां दीं:
- भवन निर्माण
- संरचनात्मक सुरक्षा
- नई तकनीक
- सतत विकास
भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा
राष्ट्रीय सेमीनार के बाद आईबीसी की 230वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। जिसमें तकनीकी कार्यक्रमों के नियमित आयोजन, तकनीकी अवलोकन यात्राओं तथा महत्वपूर्ण दिवसों को संस्थागत रूप से मनाने पर चर्चा की गई।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
