कोटा में ‘हुनर का हाट’ एग्ज़ीबिशन का भव्य समापन, महिला उद्यमियों और स्थानीय प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच
कोटा में आयोजित ‘हुनर का हाट’ प्रीमियम लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम ने महिला उद्यमियों और स्थानीय प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने का मंच प्रदान किया।

तस्वीर में रोटरी बिनानी सभागार, कोटा में आयोजित हुनर का हाट प्रदर्शनी के समापन अवसर पर पारंपरिक पोशाकों में मौजूद महिला उद्यमी और सहयोगी सदस्य नजर आ रहे हैं।
कोटा क्वीन्स एवं जेसीआई कोटा डायमंड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘हुनर का हाट’ प्रीमियम लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन का रविवार, 3 अगस्त को रोटरी बिनानी सभागार में भव्य समापन हुआ। “हर सपने को मिले अपना आसमान” थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी ने स्थानीय कलाकारों, महिला उद्यमियों और छोटे व्यवसायों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि कैट वुमन विंग, कोटा की अध्यक्ष नीलम विजयवर्गीय रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन “वोकल फॉर लोकल” की भावना को मजबूत करते हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में “हुनर हाट” जैसे आयोजन पारंपरिक कला और कारीगरी को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मंच माने जाते हैं।
दो दिवसीय प्रदर्शनी में फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम्स और फूड प्रोडक्ट्स की विविध रेंज आकर्षण का केंद्र रही। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ज्योति गुप्ता ने बताया कि ऐसी प्रदर्शनियां देशभर के कलाकारों और उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उनके हुनर को पहचान दिलाने का कार्य करती हैं।
समापन अवसर पर संस्था की अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगी टीम के सदस्य निष्ठा, रानी, अंशु, आशा, रेखा, रुचिता, निलेश, सुमन, साधना, राधा, दीपा भूलेश, अनुराधा, रमा और प्रीति सहित कोटा शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। “हर सपने को मिले अपना आसमान” थीम के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने कोटा में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय प्रतिभाओं को नई दिशा देने का कार्य किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
