कोटा, 5 फरवरी 2026: होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन द्वारा कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट के आयोजन को सफल बनाने के लिए कोटा इन्फ्लुएंसर्स एसोसिएशन, ट्रांसपोर्टेशन एवं गाइड टीम के सदस्यों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प और आगामी योजनाएं

इस अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि:

"आगे भी फरवरी माह में कोटा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है जो हाडोती के पर्यटन को और आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। आप सभी हाड़ोती के पर्यटन स्थलों की रील निरंतर बनाते रहे जिससे राष्ट्रीय स्तर पर हाड़ोती के पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार हो सके।"

सम्मानित सदस्य एवं गणमान्य अतिथि

  • इस अवसर पर करीब 35 इन्फ्लुएंसर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
  • होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता और सेविनियर समन्वयक ऋषभ भार्गव मौजूद थे।
  • नमन ट्रैवल के पवन जैन, कोटा केब के कुणाल मिश्रा एवं गाइड एसोसिएशन के चंद्रशेखर सहित कई सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन्फ्लुएंसर्स की बढ़ती मांग और आभार

कोटा इन्फ्लुएंसर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष भाविका ने बताया कि कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट के बाद इन्फ्लुएंसर्स को देश में आज कई जगह बुलाया जा रहा है एवं इन्फ्लुएंसर्स की मांग बढ़ती जा रही है। उन्होंने होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन का आभार व्यक्त किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story