कोटा, 13 नवम्बर।

कोटा के सामाजिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था धरणीधर सेवा संस्थान के अध्यक्ष पद पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर शहरभर में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर गुरुवार को श्रीनाथपुरम स्टेडियम में रनिंग रॉक्स ग्रुप के सदस्यों और समाजजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा जब हीरालाल नागर मंच पर पहुंचे। उनके स्वागत में पुष्पमालाओं की बौछार की गई और उपस्थित जनसमूह ने उन्हें लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। कार्यक्रम में रनिंग रॉक्स समूह से अशोक लड्ढा, चेतन, रोहित, पंकज, मनोज, विक्की और योगेश सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

इस मौके पर योग गुरु रेनू तायल और सोमवीर तायल समेत कई गणमान्य नागरिकों ने भी नागर को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि हीरालाल नागर के नेतृत्व में संस्था ने सदैव समाजसेवा के क्षेत्र में नई मिसालें कायम की हैं और भविष्य में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ संस्थान नई ऊँचाइयाँ छुएगा।

कार्यक्रम के समापन पर नागर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वास और प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संस्थान की सेवा और विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

हीरालाल नागर के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने को समाज में नेतृत्व, विश्वास और समर्पण की निरंतरता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story