खेल हमें टीम भावना, धैर्य और आत्मविश्वास सिखाते हैं: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर

कोटा, 1 फरवरी। श्री धाकड महासभा की तीनों इकाइयों (महासभा, युवा संघ व महिला) द्वारा आरएसी ग्राउंड शिवपुरा में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता "धरणीधर गेम्स लीग" का रविवार को समापन हुआ।


समापन समारोह एवं अतिथि परिचय

प्रतियोगिता संयोजक व युवा संघ राष्ट्रीय महामंत्री नवल नागर व इन्द्र नागर बड़ोद ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में निम्नलिखित गणमान्य उपस्थित रहे:

  • नरेंद्र नागर (राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा)
  • राजश्री नागर (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई)
  • इंद्र सिंह मंडलोई (प्रदेशाध्यक्ष महासभा)
  • दीपशिखा धाकड (प्रदेशाध्यक्ष महिला इकाई)
  • भारती नागर, वंदना नागर, स्नेहलता मालव

प्रतियोगिता के आयोजक सभी जिलाध्यक्षों लक्ष्मीचंद्र नागर, त्रिलोक नागर, राजेश कालातलाव, श्याम नागर, तृप्ति नागर एवं विष्णु नागर ने अतिथियों का स्वागत किया।


ऊर्जा मंत्री का संबोधन: खेल जीवन की प्रेरणा

मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि खेल, जीवन जीने की प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:

"खेलों से प्रेरणा लेकर हमें हमारे जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर हार या असफलता से घबराए बिना निरंतर उसे प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि खेल हमें हार-जीत से ऊपर उठकर टीम भावना, धैर्य और आत्मविश्वास सिखाते हैं। मैदान में जो पसीना बहता है, वही आगे चलकर सफलता की नींव बनता है। आप सभी खिलाड़ी आज केवल अपने लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार, समाज और क्षेत्र के लिए खेल रहे हैं।

मंत्री जी ने आगे कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों के माध्यम से खेलों को नई पहचान मिल रही है। हमारी सरकार युवाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


ग्रामीण खेल प्रतिभा और सामाजिक विकास

विशिष्ट अतिथि नरेंद्र नागर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा:

"ग्रामीण टीमों की जीत से लग रहा है कि आज भी गांवों में शहरों की अपेक्षा वातावरण अधिक शुद्ध है। खेल शारीरिक विकास के साथ सामाजिक विकास में भी महत्ती भूमिका रखते हैं।"

प्रतियोगिता के परिणाम और प्रतिभागी

प्रतियोगिता में क्रिकेट की नौ पुरुष टीमों ने भाग लिया। खेल परिणामों का विवरण इस प्रकार है:

  • पुरुष क्रिकेट: कप्तान सचिन की टीम कोटा ग्रामीण विजेता व कप्तान नवल नागर की टीम कोटा महानगर उपविजेता रही।
  • महिला क्रिकेट: कप्तान विष्णु नागर की टीम कोटा देहात विजेता व कप्तान सीमा नागर बड़ोद की टीम कोटा महानगर उपविजेता रही।
  • अन्य गतिविधियाँ: रस्साकसी, बच्चों की दौड़ और कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

सहयोग एवं उपस्थिति

रविंद्र मालव, विनोद नागर, प्रियंका नागर, भावना, मनीष नागर का आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर कमलेश देवपुरा, लोकेश डूंगरज्या, सुरेंद्र देवपुरा, किशन अनुराग, तेजकरण मालव, हरीश नागर, जमुना शंकर, धर्मराज आदि भी उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story