कोटा स्थित पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नासिया जी दादाबाड़ी में गुरुवार, 09 जुलाई 2026 को मानवता की सेवा और परोपकार की भावना को साकार करने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेल्थ चेकअप एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

शिविर के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप डॉ. प्रीति (फिजियोथेरेपिस्ट) एवं उनकी टीम ने 104 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सलाहकार प्रिया जैन, मनोज कुमार एवं दिलीप जैन भी उपस्थित रहे और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान और अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इनसे बचाव के लिए नियमित एवं संतुलित आहार, प्रतिदिन व्यायाम, पर्याप्त नींद, प्राणायाम और ध्यान को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। विशेषज्ञों के अनुसार इन स्वस्थ आदतों को अपनाकर मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप (बी.पी.), पाचन संबंधी समस्याओं सहित अनेक मानसिक एवं शारीरिक रोगों से बचाव किया जा सकता है।

शिविर के मुख्य संयोजक धर्मचंद धनोपिया ने बताया कि “Happy Eating” और “Healthy Eating” दोनों अलग-अलग अवधारणाएं हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भोजन का अर्थ केवल स्वादिष्ट भोजन करना नहीं, बल्कि शरीर की आवश्यकताओं के अनुरूप संतुलित एवं पौष्टिक आहार का चयन करना है। शिविर के दौरान रोगियों द्वारा पूछे गए विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों ने दिए तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही पौष्टिक खाद्य पदार्थों के चयन और उनके सही उपयोग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नासिया जी दादाबाड़ी, कोटा के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने डॉ. प्रीति एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिविर से लाभान्वित सभी रोगियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने का आह्वान किया। डॉ. प्रीति एवं उनकी टीम ने भी क्षेत्र कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं तथा जनहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वास्थ्य परीक्षण, जागरूकता और विशेषज्ञ परामर्श से जुड़े इस आयोजन ने स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story