कोटा। न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निशुल्क अष्टम हाडौती गौरव सम्मान 2026 के आमंत्रण पत्रों का विमोचन बुधवार को एक भव्य समारोह में किया गया। इस अवसर की विशेषता थी प्रथम पूज्य गणपति, राम दरबार एवं श्रीनाथजी के पूजन वंदन, जो आयोजन की आध्यात्मिक और पारंपरिक गरिमा को दर्शा रहा था। यह कार्यक्रम कोटा विकास प्राधिकरण के राजस्व सलाहकार परमानंद गोयल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा और कार्यक्रम समन्वयक प्रतीक गोयल ने बताया कि वर्ष 2018 से प्रारंभ किए गए हाडौती गौरव सम्मान को 2026 में अष्टम संस्करण में मनाया जा रहा है। यह सम्मान हाडौती क्षेत्र के उन समाजसेवी, शिक्षाविद्, चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, कृषि विशेषज्ञ और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने हाडौती का नाम रोशन किया है। इस वर्ष यह सम्मान 5 जनवरी 2026 को अग्रवाल सेवा सदन, विज्ञान नगर, कोटा में आयोजित किया जाएगा।

आमंत्रण पत्रों के विमोचन समारोह में कोटा विकास प्राधिकरण के राजस्व सलाहकार परमानंद गोयल, कार्यक्रम संयोजक केके शर्मा कमल, संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा, महिला संयोजिका प्रतीक्षा पारीक, पंकज बागड़ी, संजय शर्मा, समिति के सचिव पुष्पकांत शर्मा, नरेश शर्मा समेत आयोजन समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में सभी उपस्थित सदस्यों ने इस कार्यक्रम के महत्व और हाडौती गौरव सम्मान की प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला।

यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का माध्यम है, बल्कि हाडौती क्षेत्र की सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story