हाड़ौती संभाग कोचिंग समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता का सम्मान
कोटा में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कोचिंग संस्थानों की कानूनी बाधाओं के समाधान और शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

कोटा के आकाशवाणी क्षेत्र स्थित संस्थान में आयोजित समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता का माल्यार्पण कर अभिनंदन करते समिति के सदस्य और पदाधिकारी।
कोटा। हाड़ौती संभाग कोचिंग समिति (पंजीकृत) द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता का सम्मान समारोह आकाशवाणी क्षेत्र स्थित एक निजी संस्थान में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के वंदन के साथ किया गया।
अध्यक्ष का संकल्प और भविष्य की योजनाएं
समिति सदस्य विशाल उपाध्याय ने बताया कि समारोह में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता ने अपने उद्बोधन में "समिति के विस्तार, शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा कोचिंग संस्थानों से जुड़ी कानूनी बाधाओं के समाधान के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।"
पूर्व नेतृत्व का अनुभव और निर्विरोध निर्वाचन
समिति के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन समिति के मजबूत सामंजस्य और आपसी विश्वास का प्रतीक है। यहां सभी सदस्यों की भावनाओं का सम्मान किया जाता है।" जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनिया राठौड़ एवं संरक्षक राकेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से समिति के विस्तार एवं संगठनात्मक संरचना पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गरिमामय अभिनंदन एवं सदस्यों की भागीदारी
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष का अभिनंदन किया। समारोह में रविंद्र सिंह राठौड़, जितेंद्र पारेता, सुरेंद्र मेघवाल, नीरज मेहता, विशाल उपाध्याय, हेमराज सुमन एवं प्रदीप नागर सहित कई सदस्यों ने समिति के हित में अपने विचार व्यक्त किए। अंत में नरेश नगर ने आभार प्रकट किया, जबकि मंच संचालन धनेश विजयवर्गीय ‘दिव्य’ ने किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
