हाड़ौती हलवाई कैटरर्स एसोसिएशन समिति (कोटा एवं बूंदी) एवं बूंदी हलवाई एवं कैटरिंग सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सिंदकेश्वर महादेव में 51 पौधे लगाकर पौधारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया।

हाड़ौती हलवाई कैटरर्स एसोसिएशन समिति कोटा के अध्यक्ष सचिन माहेश्वरी ने बताया कि सिद्धेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर अच्छी वर्षा की कामना की गई। इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में हाड़ौती हलवाई कैटरर्स एसोसिएशन समिति की ओर से संरक्षक त्रिलोक पाठक, रमेश अरोड़ा, घनश्याम वैष्णव, अरुण अग्रवाल, अध्यक्ष सचिन माहेश्वरी, वरिष्ठ अध्यक्ष अन्नू अग्रवाल, लक्ष्मीचंद प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, महामंत्री कमल गौतम, रामबिलास बाजड, विनोद पाटनी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

वहीं बूंदी से संरक्षक बालमुकुंद राठौर, अध्यक्ष चंद्र शेखर श्रृंगी, सचिव नयन बिलिया, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, महासचिव सुनील नकलक, राकेश मंडोवरा, उपाध्यक्ष भीमराज मीणा, कुलदीप पारीक, पियूष सैनी और अक्षय वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पौधारोपण कार्यक्रम में दोनों संगठनों की सहभागिता के साथ पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story