श्री रामधाम सेवा आश्रम ट्रस्ट में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सोमवार को कथा व्यास आचार्य डॉ. राजेश मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की ब्रज लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए माता रुक्मिणी एवं भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य विवाह प्रसंग की विस्तृत और प्रेरणादायी व्याख्या की। कथा के दौरान रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरे परिसर में भगवान के जयघोष गूंजते रहे।

आचार्य डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह केवल एक धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि अटूट श्रद्धा, समर्पण और निष्काम भक्ति का अद्भुत संदेश है। उन्होंने श्रद्धालुओं को इस प्रसंग के माध्यम से भक्ति और आध्यात्मिक जीवन के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

यह आध्यात्मिक आयोजन रामधाम आश्रम के संस्थापक परम पूज्य स्वामी अवधेश कुमार आचार्य महाराज के पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद में संपन्न हो रहा है। प्रतिदिन स्वामीजी के आशीर्वचन श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।

आश्रम के व्यवस्थापक दासजी महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को विश्राम रहेगा। इसके उपरांत 29 जुलाई (बुधवार) को प्रातःकाल से गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु गुरु पूजन, आशीर्वाद एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। सायंकाल 5 बजे से विशाल आम भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम के साथ रामधाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 29 जुलाई को होने वाले धार्मिक आयोजन में गुरु पूजन, आशीर्वाद, धार्मिक अनुष्ठानों और विशाल आम भंडारे के माध्यम से श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागी बनेंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story