अक्षय तृतीया पर होगा वीर गुर्जर सामूहिक विवाह सम्मेलन, शिवराज गुंजल बनाए गए अध्यक्ष
कोटा के गणेश नगर स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में हुई बैठक में अक्षय तृतीया पर सम्मेलन आयोजित करने और सहयोग राशि तय करने का निर्णय

कोटा, 8 मार्च। गणेश नगर स्थित भगवान देवनारायण बड़े मंदिर परिसर में रविवार को गुर्जर समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले वीर गुर्जर सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से शिवराज गुंजल को सम्मेलन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष शिवराज गुंजल ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाला वीर गुर्जर सामूहिक विवाह सम्मेलन का पांचवां आयोजन होगा। समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं की सहमति से तय किया गया कि सम्मेलन में वर पक्ष से ₹35,000 तथा वधू पक्ष से ₹30,000 सहयोग राशि ली जाएगी।
बैठक के दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा के साथ-साथ मंदिर परिसर में निर्माणाधीन 50 कमरों के वीर गुर्जर छात्रावास एवं सामुदायिक भवन के कार्यों का भी समाज बंधुओं ने जायजा लिया। समाज के भामाशाहों द्वारा छात्रावास निर्माण कार्य में आर्थिक रूप से बढ़-चढ़कर सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया गया और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक रामलाल गुंजल सहित राजेंद्र धानगड़, कल्याण बढ़ियावल, प्रहलाद चैची, रामचंद्र गेंदा, जगन्नाथ हर्षल, जोधराज गुर्जर, नंदलाल कसाना, लोकेश पोसवाल, देवराज खटाना, सांवरिया गुर्जर, महावीर धगाल, हंसराज बोड़, देवराज गुर्जर, सुरेंद्र गुर्जर, राजेंद्र हूण, रामलाल कटारिया, राजेंद्र अतरालिया, राजेंद्र नागदा, गोपाल चौहान, चंद्र प्रकाश गुर्जर, राजू खटाना और केदार गुर्जर सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। समाज ने सम्मेलन को सफल बनाने और सामुदायिक विकास कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
