जोधपुर: गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का महाधिवेशन संपन्न, नई वेबसाइट लॉन्च
25 साल बाद आयोजित महाधिवेशन में पुष्कर में नए भवन निर्माण का निर्णय लिया गया, साथ ही लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।

तस्वीर में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के मंच पर सम्पादित कार्यक्रम के दौरान मंचासीन पदाधिकारी दिखाई दे रहे हैं।
अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का महाधिवेशन 25 साल बाद जोधपुर में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कोटा जिला प्रवक्ता राजेश गौतम ने बताया कि मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में प्रातः 11 बजे शुरू हुए महाधिवेशन में देशभर से 2 हजार से ज्यादा समाजबंधु शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में समाज की एकजुटता को सबसे बड़ी शक्ति बताया गया और समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
महाधिवेशन के दौरान महासभा की नई वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। वेबसाइट पर समाजबंधुओं की जानकारी, व्यापारी नेटवर्क, युवक-युवतियों के विवाह संबंधी जानकारी और जनगणना सहित अन्य विवरण उपलब्ध होंगे। सम्मेलन में पुष्कर में नया भवन बनाने तथा यूजीसी मुद्दे पर चर्चा सहित समाजहित के कई विषयों पर निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री नंदकिशोर नेक, संरक्षक सीताराम जोशी और पाली के शंकरलाल राणेजा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार गौतम आश्रम के जे.एम. जोशी, महिला अध्यक्षा माया त्रिवेदी, बड़ा रामद्वारा के महंत रामप्रसाद महाराज सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और हरियाणा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष माया राजेश त्रिवेदी, युवक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी पाईवाल, राज प्रांत प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंजबिहारी गौतम, युवक संघ राज प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित गौतम एडवोकेट-कोटा सहित अन्य मंचासीन रहे। महाधिवेशन में समाज की एकजुटता और समाजहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा गया।
कोटा संभाग से जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित गौतम एडवोकेट, महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, बी एम पंचोली, युवा संभाग प्रभारी विजय गौतम, डॉ आरसी शर्मा, संतोष गौतम, प्यारे लाल गौतम, युवा संभाग प्रभारी विजय गौतम, महासभा पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र गौतम, पूर्व तहसील अध्यक्ष अंकुर गौतम तालेडा, योगेन्द्र गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। 25 साल बाद आयोजित यह महाधिवेशन समाज के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों और समाजबंधुओं की भागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
