कोटा। अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) के संगठनात्मक ढांचे में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण व्यास और प्रदेश प्रभारी गोविंदा गौतम की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष रंजन राज आचार्य ने आधिकारिक रूप से नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। इस क्रम में लोकेश गौतम को त्रिवर्षीय सत्र 2026 से 2029 के लिए संभाग अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही राजेश गौतम को प्रदेश मंत्री, बनवारी गौतम को कोटा जिला अध्यक्ष और हरीश गौतम को झालावाड़ जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के दौरान प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नवनियुक्त पदाधिकारी महासभा की रीति-नीति, परंपराओं और शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने इन पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे समाज के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करते हुए महासभा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। सभी जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने और अपनी कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन के इस निर्णय पर समग्र गौतम समाज में हर्ष का माहौल है और समाज को विश्वास है कि इन नवाचारों से समाज की बहुमुखी उन्नति सुनिश्चित होगी।

अपनी नई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए संभाग अध्यक्ष लोकेश गौतम ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का प्रयास करेंगे। इस नियुक्ति के उपरांत उपस्थित लोगों ने लोकेश गौतम का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और मुंह मीठा करवाकर उन्हें इस नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story