कोटा निवासी और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पूनम गोयल को अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल (इंदौर) एवं राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारुका (सूरत) की सहमति और अनुशंसा पर की गई है।

संगठन के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जारी पत्र में पूनम गोयल की समाज के प्रति निष्ठा, सेवाभावी कार्यों तथा समाज में उनके व्यापक प्रभाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को संगठन में महिलाओं की भूमिका और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान से जोड़कर देखा गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर पूनम गोयल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह देशभर में नारी शक्ति को संगठित करने, महिलाओं के सशक्तीकरण तथा अग्रवाल समाज की एकजुटता के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

पूनम गोयल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर कोटा सहित पूरे प्रदेश के अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर है। समाज बंधुओं, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story