कोटा, 6 फ़रवरी। भारतीय राष्ट्रीय संयुक्त ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने 'घूसखोर पंडत' वेब सीरीज को ब्राह्मण समाज का घोर अपमान बताते हुए केंद्र सरकार से इसे बैन करने की मांग की है।


ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश और चेतावनी

  • "घूसखोर पंडत फिल्म पर बैन नहीं लगाया तो, ब्राह्मण समाज सड़को पर उतरेगा।"
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने विरोध करते हुए कहा की नेटफ्लिक्स बैन हो और ये फिल्म बनाने की कोशिश करने वाले सभी जेल में हों।
  • ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाली 'घूसखोर पंडत' वेब सिरीज़ के डायरेक्टर और टीम के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी दोषियों की गिरफ़्तारी हो।

जाति विशेष को निशाना बनाने का आरोप

मनोज दुबे ने कहा की "घूसखोर पंडत वेब सीरीज के डायरेक्टर और टीम ने जानबूझ कर ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का कृत्य किया है। वेब सीरीज का नाम एक जाति विशेष ब्राह्मण समाज को चिन्हित करके अपमानित करने के उद्देश्य से रखा गया है।"

इससे ब्राह्मणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध मे कई समुदाय और ब्राह्मण संगठन भारी विरोध की तैयारी कर रहे हैं।


सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश

मनोज दुबे के अनुसार, "घूसखोर पंडत" नाम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो और समुदायों के बीच वैमनस्यता बढे। उन्होंने इसे बेहद गंभीर आपराधिक कृत्य करार दिया।

"फ़िल्मों और वेब सीरीज़ में जानबूझकर ब्राह्मण समाज को अपराधी, षड्यंत्रकारी और नकारात्मक रूप में दिखाने का जो घिनौना ट्रेंड चलाया जा रहा है, अब उसे यहीं विराम लगना चाहिए।"

यह केवल एक समाज पर हमला नहीं, बल्कि जातिगत वैमनस्य फैलाने की साज़िश है, जो देश की सामाजिक एकता को तोड़ने का काम करती है।


राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मणों का योगदान

मनोज दुबे ने कहा की ब्राह्मण समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को दिशा दी है। उसे बार-बार निशाना बनाना किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर 'घूसखोर पंडत' फिल्म पर केंद्र सरकार ने बैन नहीं लगाया तो ब्राह्मण समाज सड़को पर उतरेगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story