कोटा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार की कोटा शाखा श्री गायत्री शक्तिपीठ विज्ञान नगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतर्गत सोमवार को शिवाभिषेक दश स्नान, नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, पूर्णाहुति एवं महासप्रसादी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

शिवाभिषेक और वैदिक संस्कारों का आयोजन

व्यवस्थापक प्रभाशंकर दुबे ने बताया कि प्रातः 6 बजे शिवाभिषेक से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात प्रातः 8 बजे सामूहिक नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ के दौरान नवजात शिशुओं के लिए अन्नप्राशन संस्कार, नामकरण संस्कार, गर्भाधान संस्कार तथा विद्यारंभ संस्कार सहित विभिन्न वैदिक संस्कार विधिपूर्वक सम्पन्न कराए गए। उन्होंने बताया कि नौ कुण्डीय यज्ञ का आयोजन लोकमंगल, पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा समाज में नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से किया गया।

प्रथम दिवस की गतिविधियाँ एवं मार्गदर्शक संबोधन

मार्गदर्शक जी.डी. पटेल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन रविवार को मंगलकलश यात्रा, व्यसन मुक्ति रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

श्रद्धालुओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर जोन समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल, मार्गदर्शक जी.डी. पटेल, डॉ. प्रशांत अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में शिवाभिषेक, वैदिक संस्कार व पूर्णाहुति के साथ महासप्रसादी का आयोजन किया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story