गणेश मित्र मंडल छावनी में डोल यात्रा का भव्य स्वागत, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
कोटा के छावनी क्षेत्र में डोल एकादशी पर गणेश मित्र मंडल की डोल यात्रा का भव्य स्वागत होगा। महाआरती और भजन सरिता में उमड़े श्रद्धालु।

तस्वीर में पंडाल में गीत गाती महिला और सामने बैठे हुए श्रद्धालु दिख रहे हैं।
श्री गणेश मित्र मंडल समिति, छावनी की ओर से आयोजित 25वें रजत जयंती श्री गणेश महोत्सव 2026 के तहत मंगलवार को डोल एकादशी के पावन अवसर पर छावनी क्षेत्र में निकलने वाली डोल शोभायात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इस दौरान देव विमानों का पूजन-अर्चन किया जाएगा। शोभायात्रा में शामिल अखाड़ा संचालकों, विशेष करतब दिखाने वाले पटेबाजों और चित्ताकर्षक झांकियों का भी विशेष अभिनंदन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष ऋतुराज कौशिक और उपाध्यक्ष पंडित लालचंद शर्मा ने बताया कि छावनी रामचंद्रपुरा स्थित गोयल धर्मशाला के सामने सजाए गए विशाल गणपति पांडाल में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में सभी प्रमुख अतिथियों और कलाकारों का साफा पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया जाएगा।
महोत्सव के तहत सोमवार रात्रि को विशाल महाआरती का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा पांडाल गुंजायमान रहा। महाआरती के बाद देर रात तक भजन सरिता बहती रही, जिसका श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर आनंद उठाया। पांडाल में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे संध्या आरती आयोजित की जा रही है, जिसका सीधा प्रसारण लाइव भी किया जा रहा है।
समिति के सचिव अंशु श्रृंगी और संरक्षक कन्हैयालाल शाक्यवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव श्रृंखला के तहत 24 सितंबर को शाम 7 बजे भव्य महाआरती संपन्न होगी। वहीं, 25 सितंबर को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर विशाल विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। ढोल-नगाड़ों और भव्य जुलूस के साथ प्रतिमा का जल विसर्जन किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, नवल किशोर, महेश शाक्यवाल, सतीश शाक्यवाल, भारत अग्रवाल, ऋतिक गुप्ता, करण शाक्यवाल, नीरज शाक्यवाल, दीपमाला, आरती शाक्यवाल, ममता शाक्य, संजू देवी और कीर्ति शाक्यवाल सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक जुटे हुए हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
