कोटा में निशुल्क चर्म रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन
पुनर्नव आयुर्वेद और वरिष्ठजन कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में गंभीर चर्म रोगों का विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क उपचार किया जाएगा।

कल दिनांक 15 फरवरी को पुनर्नव आयुर्वेद पंचकर्म एवं स्किन केयर हॉस्पिटल एवं वरिष्ठजन कल्याण समिति कोटा के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क चर्म रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का उद्घाटन एवं नेतृत्व
शिविर का उद्घाटन "पूर्व जिला एवं सेशन जज श्री गजेंद्र कुमार जी गौड़ के करकमलों द्वारा किया जाएगा।"
यह जानकारी समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रकांत सिंह परमार एवं प्रचार प्रसार सचिव श्री एस के अग्रवाल ने दी। शिविर का आयोजन समिति के मुख्य सचिव श्री यज्ञ दत्त हाडा द्वारा संचालित किया जाएगा।
उपलब्ध परामर्श एवं उपचार
इस शिविर में निम्न चर्म रोगों के बारे में परामर्श उपलब्ध रहेगा:
- दाद खाज खुजली, एग्जिमा, सोरायसिस।
- तिल मस्से हटाना, फोड़ा फुंसी, फंगल इन्फेक्शन।
- एलर्जी, पित्त का इलाज, नाखून के दाग।
- चेहरे की झाइयां, बालों की समस्या, बालों की त्वचा के रोग, सफेद दाग, इत्यादि।
संपर्क सूत्र एवं स्थान
हॉस्पिटल पता: 826, महावीर नगर-II, प्रशांति स्कूल के पास, कोटा।
संपर्क मो०: 95870 66074

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
