कभी-कभी जिंदगी के सबसे अहम पलों में एक-एक मिनट की अहमियत अनमोल होती है। ऐसे समय में यदि इमरजेंसी में तुरंत मेडिकल सहायता मिल जाए, तो किसी की जान बच सकती है और परिवार की चिंता भी कम हो सकती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, बंधन बैंक ने देशभर में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत 10 पूरी तरह से सुसज्जित एम्बुलेंस दान करने की पहल की है।

बंधन बैंक की यह पहल 10वें फाउंडेशन डे के जश्न के दौरान घोषित की गई थी और अब इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। इन एम्बुलेंसों में से एक एम्बुलेंस जयपुर के इटरनल केयर फाउंडेशन को भी दी गई है, जो तत्काल जरूरतमंद मरीजों की मदद करने में सक्षम है।

इस सुविधा के विस्तार के तहत बेंगलुरु, अहमदनगर, वडोदरा, दिल्ली, जयपुर, अकबरपुर, जालंधर, कोलकाता, मुर्शिदाबाद और सिकंदराबाद जैसे प्रमुख शहरों और मेडिकल संस्थानों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेस की पहुँच और प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार हुआ है, और समुदायों को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी।

बंधन बैंक के एमडी और सीईओ, श्री पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, "बंधन बैंक में हमारा दृढ़ मानना है कि अच्छी हेल्थकेयर तक पहुँच हर व्यक्ति का बुनियादी अधिकार है। इस पहल के ज़रिए हम इमरजेंसी मेडिकल सहायता को मजबूत करना चाहते हैं और अलग-अलग समुदायों की सेवा करने वाले अस्पतालों का समर्थन करना चाहते हैं। यह पहल सिर्फ बैंकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत में स्वस्थ और सशक्त समुदायों के निर्माण का प्रयास है। हमारा मकसद लोगों की ज़िंदगी में बदलाव लाना और यह सुनिश्चित करना है कि सबसे अधिक ज़रूरत के समय में भी समय पर चिकित्सा मदद मिल सके।"

बंध्न बैंक के सीएसआर प्रोग्राम के तहत अब तक 14 राज्यों के 82 जिलों में 25 लाख से अधिक परिवारों को लाभ पहुंच चुका है। इस कार्यक्रम में हेल्थकेयर, शिक्षा, रोज़ी-रोटी, क्लाइमेट रेजिलिएंस और महिलाओं एवं ग्रामीण समुदायों के विकास को प्राथमिकता दी गई है। बंधन बैंक की यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी और समुदाय विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story