हाड़ौती क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय प्रशिक्षण को नई दिशा देते हुए ईथॉस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में रविवार को “एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक मैनेजमेंट ऑफ एब्डॉमिनल वॉल हर्नियाज” विषय पर एक दिवसीय लाइव CME सर्जिकल वर्कशॉप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम में 70 से अधिक अनुभवी चिकित्सकों और पीजी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उन्नत हर्निया सर्जरी तकनीकों का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्राप्त किया। अस्पताल के निदेशक प्रदीप दाधीच ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह उच्च स्तरीय कार्यशाला नई दिल्ली के प्रतिष्ठित वरिष्ठ मिनिमल एक्सेस एवं जीआई सर्जन डॉ. प्रवीण भाटिया तथा ईथॉस हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट एवं क्लिनिकल लीड डॉ. रोहित दधीच के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

डॉ. रोहित दधीच ने कार्यशाला की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस CME का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सर्जनों को हर्निया उपचार की नवीनतम और वैज्ञानिक तकनीकों से रूबरू कराना है। वर्कशॉप के दौरान टीईपी, टैप, ई-टीईपी, आईपीओएम प्लस सहित जटिल वेंट्रल हर्निया रिपेयर और कम्पोनेंट सेपरेशन जैसी अत्यंत उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल प्रक्रियाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया। डॉ. दधीच ने अस्पताल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि पिछले मात्र 18 माह के अल्प समय में ईथॉस हॉस्पिटल में 700 से अधिक हर्निया सर्जरी सहित लगभग 2,500 जटिल मामलों का सफल उपचार किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूरबीन तकनीक से की जाने वाली हर्निया शल्य चिकित्सा में रोगी को नगण्य पीड़ा, न्यूनतम रक्तस्राव और संक्रमण का कम जोखिम रहता है, जिससे त्वरित स्वास्थ्य लाभ संभव होता है। इन्ही सफलताओं के कारण ईथॉस अस्पताल अब क्षेत्रीय स्तर पर एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है।

संस्थान के निदेशक प्रदीप दाधीच ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन हाड़ौती में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि ईथॉस हॉस्पिटल अपने अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, एडवांस डायग्नोस्टिक सुविधाओं, क्रिटिकल केयर तथा विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं के माध्यम से क्षेत्रीय मरीजों को महानगरों जैसी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। अस्पताल में उपलब्ध इन वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के चलते अब कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ एवं मध्यप्रदेश के पड़ोसी जिलों के गंभीर रोगियों को भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें समय पर सटीक उपचार मिल सकेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story