कोटा। स्वामी विवेकानंद नगर स्थित ईथॉस हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत अब सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की शुरुआत की है। इस विभाग में शहर और आसपास के मरीज पेट, लीवर और आंत से जुड़ी गंभीर बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार प्राप्त कर सकेंगे। 13 दिसंबर से डॉ. अंकुर श्रीमाल इस विभाग में अपनी ओपीडी सेवाएं प्रदान करेंगे।

एमबीबीएस, एमएस और डी.एन.बी (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट) की डिग्री प्राप्त डॉ. अंकुर श्रीमाल पेट और पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न रोगों के निदान और उपचार में विशेषज्ञ हैं। ईथॉस हॉस्पिटल के निदेशक प्रदीप दाधीच ने बताया कि कोटा शहर में गैस्ट्रो सर्जरी की मांग लंबे समय से थी, और अब मरीज शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक डॉ. श्रीमाल से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

सीईओ हर्ष दाधीच ने कहा कि डॉ. अंकुर श्रीमाल आंत की सर्जरी, हर्निया, बेरिएट्रिक सर्जरी (मोटापा उपचार), पित्ताशय और कोलोरेक्टल सर्जरी, इसोफेगस (खाने की नली), हेपेटोबिलरी और पैंक्रियास संबंधी समस्याओं, साथ ही बवासीर, फिशर, फिस्टुला और कैंसर जैसी गंभीर स्थितियों में विशेषज्ञता रखते हैं। हॉस्पिटल में मरीजों को RGHS, CGHS, ECHS, MAA (आयुष्मान) और TPA मेडिक्लेम के तहत कैशलेस सुविधा भी उपलब्ध है।

ईथॉस हॉस्पिटल में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की शुरुआत न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि मरीजों को विशेषज्ञ देखभाल और समय पर उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। इससे कोटा और आसपास के क्षेत्रों में पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों के उपचार में मरीजों को राहत मिलने की संभावना है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story