कोटा। स्वामी विवेकानंद नगर स्थित ईथॉस हॉस्पिटल ने शहर में चिकित्सा सेवाओं को और समृद्ध करते हुए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की शुरुआत की है। इस नए विभाग के तहत पेट, लीवर और आंत संबंधी विशेषज्ञता वाली सेवाएं अब मरीजों के लिए उपलब्ध होंगी।

ईथॉस हॉस्पिटल में अब सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर श्रीमाल प्रत्येक शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक ओपीडी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. श्रीमाल ने एमबीबीएस, एमएस और डी.एन.बी की उपाधियां प्राप्त की हैं और वे पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न जटिलताओं का विशेषज्ञ उपचार करेंगे।

हॉस्पिटल निदेशक प्रदीप दाधीच ने बताया कि कोटा शहर में गेस्ट्रो सर्जरी की विशेषज्ञ सेवाओं की मांग लंबे समय से थी, और डॉ. श्रीमाल की सेवाओं के साथ यह आवश्यकता पूरी होगी। सीईओ हर्ष दाधीच ने कहा कि डॉ. अंकुर श्रीमाल आंत की सर्जरी, हर्निया, बेरिएट्रिक सर्जरी (मोटापा उपचार), पित्ताशय और कोलोरेक्टल सर्जरी, इसोफेगस (खाने की नली), हेपेटोबिलरी एवं पैंक्रियास से जुड़ी समस्याओं, बवासीर, फिशर और फिस्टुला सहित कैंसर सर्जरी में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेंगे।

हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए RGHS, CGHS, ECHS, MAA (आयुष्मान) एवं TPA मेडिक्लेम के लिए कैशलेस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस नई पहल से न केवल कोटा शहर में मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सेवाएं मिलने का अवसर मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में ईथॉस हॉस्पिटल की प्रतिष्ठा और भी मजबूत होगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story