एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार पर राखी गौतम का हमला, जनता से छल का आरोप
कोटा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगाए और नीति समीक्षा की मांग की।

तस्वीर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम बयान देते हुए दिखाई दे रही हैं।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने 16.7.2026 को मोदी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाकर सरकार आम जनता के साथ छल कर रही है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से एक ओर जनता की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर वाहनों के इंजन और अन्य पुर्जों को नुकसान पहुंच रहा है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों में तकनीकी खराबियां बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों को बार-बार वाहन मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।
राखी गौतम ने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल की वास्तविक कीमतों में राहत देने के बजाय एथेनॉल मिश्रण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस नीति की समीक्षा करे और आम उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में ध्यान नहीं देती है तो जनता के हितों को देखते हुए कांग्रेस को जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी मोदी सरकार की अनदेखी की होगी।
कांग्रेस महासचिव डॉ विजय सोनी ने भी पेट्रोल में की जा रही एथेनॉल की मिलावट को देश की जनता के साथ लूट एवं कुठाराघात बताया है। उन्होंने पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट को बंद करने की मांग की है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
