कोटा: एग्री मशीनरी और कंस्ट्रक्शन उपकरण कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अपने पॉवरट्रैक ब्रांड के अंतर्गत डिजीट्रैक सीरीज़ लॉन्च कर ट्रैक्टर सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। पूरे भारत में लॉन्च की गई इस सीरीज़ के साथ कंपनी की डिजीट्रैक रेंज अब पाँच मॉडलों तक विस्तारित हो गई है, जिनमें 45 हॉर्सपॉवर से 55 हॉर्सपॉवर के ट्रैक्टर शामिल हैं। यह सीरीज़ आधुनिक कृषि कार्यों और भारी ढुलाई की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा द्वारा भारत में तीन प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड—कुबोटा, फार्मट्रैक और पॉवरट्रैक—पेश किए जाते हैं, जो क्रमशः प्रीमियम, एंट्री-प्रीमियम और वैल्यू सेगमेंट को सेवाएं प्रदान करते हैं। डिजीट्रैक सीरीज़ को पॉवरट्रैक ब्रांड के अंतर्गत पेश किया गया है, जो वैल्यू सेगमेंट में उन्नत तकनीक और बेहतर प्रदर्शन का संयोजन प्रस्तुत करती है।

कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा ने बताया कि यह गत वर्ष के बाद उनके तीनों ब्रांड्स में चौथा नया ट्रैक्टर लॉन्च है, जो संगठन की निरंतर नवाचार क्षमता और मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इन ट्रैक्टरों का डिज़ाइन और प्रीमियम लुक युवा और महत्वाकांक्षी किसानों के बीच पहले से ही लोकप्रिय रहा है।

डिजीट्रैक सीरीज़ के पाँचों मॉडलों में ज्यादा बड़ा सीसी इंजन, बड़े टायर, साईड शिफ्ट गियर, 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स कॉन्सटैंट मेश गियरबॉक्स, स्वतंत्र पीटीओ और 2000 किलोग्राम की हाईड्रॉलिक लिफ्ट क्षमता जैसी उन्नत विशेषताएं दी गई हैं। ये सभी विशेषताएं किसानों को बेहतर प्रदर्शन, अधिक दक्षता और भारी कार्यों को आसानी से पूरा करने में सक्षम बनाती हैं।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा का यह कदम न केवल कृषि क्षेत्र में तकनीकी उन्नयन को गति देता है, बल्कि भारतीय किसानों की बदलती जरूरतों के अनुरूप आधुनिक और शक्तिशाली मशीनरी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story