कोटा/बपावर/मोई कलां, 27 नवंबर। सांगोद विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का दौरा भव्य और उत्साहपूर्ण रहा। मोई कलां में ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों और अभिनंदन के साथ किया। इस अवसर पर मंत्री ने भोजपुरा चावड़ माताजी से मोई कलां तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मंत्री नागर ने मोई कलां में नवीन पेट्रोल पंप का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सड़कें गांवों को शहरों से जोड़ने वाली जीवन रेखा हैं। राजस्थान सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण कर बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच आसान बना रही है। सड़कें बनने से न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं गांववासियों के लिए सुलभ होंगी, बल्कि युवा शहरों में रोजगार के अवसरों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुंबई–दिल्ली नेशनल हाईवे, रेलवे और हवाई सेवाओं के विस्तार के कारण परिवहन एवं आवागमन में सुधार हुआ है। इससे किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में समय की बचत होगी और फल-सब्जियां बिना खराब हुए जल्दी बाजार तक पहुंचेंगी। मंत्री नागर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों को विकास के मुख्य धारा में जोड़ना है, जिससे स्थानीय जीवन स्तर में सुधार संभव हो।

ग्रामीणों ने मंत्री नागर को सड़क निर्माण की स्वीकृति और पेट्रोल पंप उद्घाटन के लिए अभिनंदन किया, और इस अवसर पर क्षेत्र में विकास की दिशा में नए अध्याय की उम्मीद जताई गई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story