कोटा/सांगोद, 26 दिसंबर। सांगोद क्षेत्र में शनिवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सड़कों समेत विभिन्न विकास कार्यों का भव्य शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री नागर ने सांगोद के कोटडी, अमृतकुआं, किशनपुरा, हिंगी, दिल्लीपुरा, दीगोद, कमोलर, लसेडिया, खड़िया, उमरदा, बपावर कलां और मोई कलां में चल रहे अथवा प्रस्तावित विकास परियोजनाओं का जायजा लिया।

इस दौरान नवसृजित पंचायत कोटडी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने नगर गुरायरा से बीलेश्वर महादेव मंदिर तक 2.49 करोड़ रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य, हरिपुरा से जोलपा रोड हींगी तक 3.20 करोड़ रुपए की प्रस्तावित सड़क डामरीकरण परियोजना और दिल्लीपुरा से डाबरी कलां हनुमान मंदिर तक 3.40 करोड़ रुपए की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

इसके अलावा मंत्री ने हरिपुरा से लोठाखेड़ा 75 लाख रुपए की ग्रेवल सड़क, भूलाहेडी से भूलाहेड़ा 2 करोड़ रुपए की सड़क निर्माण, लसेड़िया से खड़िया की कुई होकर स्टेट हाईवे 51 तक 2.25 करोड़ रुपए की डामरीकरण सड़क, खड़िया से उमरदा 50 लाख रुपए की ग्रेवल सड़क, खड़िया-उमरदा अरणनिया 1.40 करोड़ रुपए की सड़क नवीनीकरण और बुढनी से उमरदा 52.50 लाख रुपए की ग्रेवल सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।

मंत्री ने बपावर कलां से खानपुर व बारां बाईपास पर 2 करोड़ रुपए की लागत से अटल प्रगति पथ, स्टेट हाईवे 51 से ग्राम दोरानी तक 70 लाख रुपए की सड़क नवीनीकरण परियोजना, मोई कलां से जोलपा रोड तक 5.50 करोड़ रुपए की डामरीकरण सड़क का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर दीगोद स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया गया।

इसके अतिरिक्त मंत्री ने अमृतकुआं से तरकस्या तक 1.69 करोड़ रुपए की डामरीकरण सड़क, किशनपुरा से गाडरवाड़ा तक 1.48 करोड़ रुपए की प्रस्तावित सड़क डामरीकरण तथा चतरपुरा से डोबड़ा तक 1.99 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना की पट्टिका का अनावरण किया।

सांगोद क्षेत्र में इन परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से स्थानीय नागरिकों के जीवन और क्षेत्र की आधारभूत संरचना में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। मंत्री हीरालाल नागर के इस दौरे ने विकास की दिशा में एक नई गति प्रदान की है और क्षेत्रवासियों के लिए सड़कों, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में राहत की नई किरण लेकर आया है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story