कोटा: इम्मानुएल मिशन स्कूल में 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित
तलवंडी स्थित स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मोहम्मद अलि और रिया मक्कड़ को मिस्टर व मिस इम्मानुएल चुना गया; मेधावी छात्र भी हुए सम्मानित।

कोटा के तलवंडी स्थित इम्मानुएल मिशन स्कूल में आयोजित विदाई समारोह के दौरान स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित छात्र-छात्राएं और उपस्थित संस्था प्रधान।
तलवंडी स्थित इम्मानुएल मिशन स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया।
प्रेसिडेंट का संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत इम्मानुएल मिशन सोसाइटी के प्रेसिडेंट डॉ. सैमुअल थॉमस के संदेश से की गई।
"उन्होंने छात्र-छात्राओं को अच्छे नागरिक बनने और भावी जीवन में सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।"
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। छात्रों द्वारा गीतों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया गया। सम्मान एवं पुरस्कारमिस्टर इम्मानुएल मोहम्मद अलि और मिस इम्मानुएल रिया मक्कड़ को चुना गया।
स्टार ऑफ द डे: आरव राज सिंह और नैनाक्षी गौतम। स्मृति चिह्न: सभी बच्चों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। आभार एवं विदाईकार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा ने बच्चों को सफलता की शुभकामनाएँ दी और सभी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को अच्छे नागरिक बनने और भावी जीवन में सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
