कोटा, 15 नवम्बर। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 की ओर से 'सहकार से समृद्धि' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुल्तानपुर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गायत्री मीणा थीं, जिन्होंने अपने उद्बोधन में सहकारिता की महत्वता और समावेशी विकास में उसकी अद्वितीय भूमिका पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी की अध्यक्षता शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने की।

संगोष्ठी में उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, मंत्री जमनालाल गुर्जर और संचालक शिवराज गोचर ने भी अपने विचार साझा किए। एसीबीईओ राजेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार मीणा और विजय पाल सिंह टाकरवाड़ा मंचासीन रहे। गायत्री मीणा ने कहा कि सहकारिता में समावेशी विकास को बढ़ावा देने और सामुदायिक लचीलेपन को मजबूत करने की अद्वितीय क्षमता है।

प्रकाश जायसवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों को सहकारिता की भावना को जीवन में अपनाने और उसे अपने सामाजिक और आर्थिक जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया। महेंद्र नागर ने कहा कि सहकारिता आंदोलन से समाज के आर्थिक और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। जमनालाल गुर्जर ने विशेष रूप से सूदखोरी और ब्याजखोरी से मुक्ति दिलाने में सहकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी में सुल्तानपुर ब्लॉक के संस्था प्रधान और उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ने हुकुम सिंह यादव ने कुशलतापूर्वक किया। इस आयोजन ने सहकारिता के महत्व और इसके माध्यम से समाज में समावेशी विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story