शिक्षा बजट 2026-27: टेक्नोलॉजी और स्किल पर आधारित नया रोडमैप
1.39 लाख करोड़ के बजट आवंटन के साथ सरकार ने स्कूलों में एआई लैब्स, यूनिवर्सिटी टाउनशिप और स्किल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना पेश की है।

केंद्रीय बजट 2026-27 के तहत देश के 15,000 स्कूलों में आईबीएम और आईआईटी के सहयोग से एआई और कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित कर शिक्षा को आधुनिक बनाया जाएगा।
शिक्षा के भविष्य को टेक्नोलॉजी और स्किल के साथ जोड़ने वाला रोडमैप
"केंद्रीय बजट 2026–27 शिक्षा के भविष्य को टेक्नोलॉजी और स्किल के साथ जोड़ने वाला रोडमैप है। 1.39 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड आवंटन (पिछले वर्ष से 8.27% अधिक) के साथ सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब फोकस रटने वाली शिक्षा से आगे बढ़कर सीखने, करने और बनाने वाली शिक्षा पर है।"
इंडस्ट्री और अकादमिक समन्वय
इस बजट की सबसे बड़ी उपलब्धि शिक्षा से रोजगार एवं उद्यम स्थायी समिति का गठन और औद्योगिक गलियारों के पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने की घोषणा है। यह अकादमिक दुनिया और इंडस्ट्री के बीच की दूरी को पाटेगी।
डिजिटल लर्निंग और एआई मिशन
- एआई मिशन के तहत आईबीएम और आईआटीज का सहयोग।
- 15,000 स्कूलों में एनिमेशन, गेमिंग और कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना।
- डिजिटल लर्निंग को मिलेगी नई दिशा।
समावेशी विकास और उद्यमिता
"हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, नेशनल रिसर्च फाउंडेशन और स्टार्टअप्स को मिला प्रोत्साहन समावेशी विकास और उद्यमिता को मजबूती देगा।"
विज़न 2047
यह बजट भारत को 2047 तक वास्तविक नॉलेज सुपरपावर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
