समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण (भारत) ने कोटा निवासी दुष्यंत सिंह गहलोत को जिला सदस्य, कोटा नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा और प्रदेश अध्यक्ष जरीना खान के निर्देशानुसार जारी की गई है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार दुष्यंत सिंह गहलोत समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न एवं शोषण से जुड़े मामलों को संबंधित प्रशासन के संज्ञान में लाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही वे जनसमस्याओं के समाधान, मानवाधिकार संरक्षण तथा संगठन की जनहित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का दायित्व भी निभाएंगे।

संगठन ने नियुक्ति के साथ अपेक्षा व्यक्त की है कि नव-नियुक्त जिला सदस्य राष्ट्रहित, समाजहित एवं संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं जिम्मेदार भूमिका का निर्वहन करेंगे। उत्कृष्ट कार्य के आधार पर समय-समय पर प्रशंसा एवं पदोन्नति का भी प्रावधान रखा गया है, जबकि संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दुष्यंत सिंह गहलोत, निवासी 2एल-5, तलवंडी, कोटा (राजस्थान) की यह नियुक्ति 23 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2027 तक के लिए की गई है। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित थाना प्रभारी को भी प्रेषित की गई है। इस नियुक्ति के साथ संगठन ने मानवाधिकार संरक्षण, जनहित कार्यों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में जिम्मेदार एवं प्रभावी भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story