कोटा के बोरखेड़ा स्थित संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में स्वर्गीय डॉ. संतोष धाकड़ की स्मृति में 14वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय विभिन्न ब्लड बैंकों के सहयोग से किया गया। शिविर में धाकड़ परिवार के परिजनों, इष्ट मित्रों, साथी फाउंडेशन कोटा के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने रक्तदान कर अपनी सहभागिता निभाई।

शिविर के शुभारंभ से पूर्व स्वर्गीय डॉ. संतोष धाकड़ के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कोशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा, कोटा के प्रधान संचालक एवं पीठाधीश्वर संरक्षक यज्ञदत्त हाड़ा तथा डॉ. संजय धाकड़ द्वारा संपन्न कराया गया।

डॉ. संजय धाकड़ ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने बताया कि डॉ. संतोष धाकड़ की स्मृति में यह 14वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें 30 लोगों ने पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।

यज्ञदत्त हाड़ा ने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संजीवनी हॉस्पिटल और साथी फाउंडेशन की ओर से सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का संदेश दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story