कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. संदीप जैन की पूर्णकालिक सेवांए अब ईथॉस हॉस्पिटल में उपलब्ध होंगी।

नया कार्यभार और विशेषज्ञ सेवाएं

कोटा। ईथॉस हॉस्पिटल, कोटा में इंटरनल मेडिसिन की उन्नत सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए डॉ. संदीप जैन (एमबीबीएस, एमडी) ने कंसल्टेंट फिजिशियन के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उनके जुड़ने से कोटा–हाड़ौती क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ एवं समग्र आंतरिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

डॉ. संदीप जैन का अनुभव और ओपीडी समय

  • डॉ. संदीप जैन अपने व्यापक अनुभव तथा रोगी-केंद्रित उपचार पद्धति के लिए जाने जाते हैं।
  • ईथॉस हॉस्पिटल से जुड़ने के साथ ही उन्होंने अपनी पूर्णकालिक सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं।
  • वे प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे।

प्रबंधन का दृष्टिकोण

निदेशक प्रदीप दाधीच ने बताया कि:

"डॉ. जैन के आगमन से ईथॉस हॉस्पिटल की क्लिनिकल टीम और अधिक सशक्त होगी तथा जटिल आंतरिक रोगों के उपचार में मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी।"
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story