अखिल हाड़ौती मेघवाल युवा समिति, कोटा संभाग ने महाराव भीमसिंह (एमबीएस) अस्पताल के नव नियुक्त अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह का पुष्पमाला और साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

समिति के संभागीय महामंत्री चेतन प्रकाश वर्मा ने बताया कि कोटा संभाग के सबसे बड़े महाराव भीमसिंह (एमबीएस) अस्पताल के अधीक्षक पद पर डॉ. राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति पर समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि समिति के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समिति के संभागीय अध्यक्ष रामचंद्र मेघवाल ने बताया कि डॉ. राकेश कुमार सिंह वर्तमान में जिला अस्पताल रामपुरा सैटेलाइट के अधीक्षक का दायित्व भी निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता डॉ. रामपाल सिंह भी पूर्व में एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक रह चुके हैं तथा वर्तमान में सेवानिवृत्ति के बाद निजी चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं।

समिति के प्रवक्ता रामगोपाल नेताजी ने बताया कि डॉ. राकेश कुमार सिंह पूर्व में एमबीएस अस्पताल में ब्लड बैंक प्रभारी, पैथोलॉजी लैब विभागाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद मेघवाल, कार्यकारिणी सदस्य रामगोपाल कीचलहेड़ा, रामप्रसाद जादम, धनराज चांदसी, रामभरोस मंडावरी, रामपाल चांदसी, जिलामंत्री धर्मवीर सिंह, भामाशाह हेमंत मेघवाल तथा समाजसेवी राधेश्याम, राजेश, राजू सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम नव नियुक्त अधीक्षक के स्वागत, सम्मान और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story