अंतरराष्ट्रीय नेत्र विज्ञान सम्मेलन योसिकॉन-2026 में इस बार युवा भारतीय प्रतिभा ने अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई। 40 से अधिक देशों के विशेषज्ञों की मौजूदगी के बीच युवा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्नव सिंह सरोया ने एक के बाद एक प्रतिष्ठित सम्मान हासिल कर सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण बन गए।

डॉ. अर्नव सिंह सरोया को 34 वर्ष से कम आयु वर्ग में ‘यंग ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर’ सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें एम्स, नई दिल्ली की वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नम्रता शर्मा, प्रो. जे. एस. तितियाल (Ex-Chief, AIIMS New Delhi), डॉ. अरविंद मौर्य (HOD, AIIMS हैदराबाद) तथा विश्व के ख्यातिप्राप्त नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया। इसके अलावा उन्हें ‘वाईओएसआई स्टारलाइट अवार्ड’, फिल्म फेस्टिवल का ‘बेस्ट वीडियो अवार्ड’ और वैज्ञानिक सत्र में ‘बेस्ट कॉर्निया पेपर अवार्ड’ सहित कई अन्य सम्मान भी प्राप्त हुए।

सम्मेलन के दौरान डॉ. सरोया ने कई शोधपत्र प्रस्तुत किए, आमंत्रित वक्ता के रूप में व्याख्यान दिए, विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई तथा वेट लैब में आधुनिक शल्य तकनीकों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया। सम्मेलन में उनकी सक्रिय भागीदारी और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यंग ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (वाईओएसआई) की कार्यकारिणी का सदस्य भी नियुक्त किया गया।

एक ही सम्मेलन में प्राप्त इन उपलब्धियों ने न केवल डॉ. अर्नव सिंह सरोया के उत्कृष्ट कार्य को राष्ट्रीय पहचान दिलाई, बल्कि युवा भारतीय नेत्र चिकित्सकों के लिए भी एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story