दूनी शहर की जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति देने की मांग को लेकर दूनी का एक प्रतिनिधिमंडल देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर से उनके टोंक स्थित कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से शिष्टाचार भेंट करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दूनी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, लंबित विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विधायक का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने का आग्रह किया।

विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने विधायक राजेन्द्र गुर्जर का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में दूनी के पूर्व सरपंच भंवरलाल चौधरी, सेवानिवृत्त अध्यापक सत्यनारायण तिवारी, शिवराज बराला, बाबूलाल राजोरा, ओमप्रकाश चौधरी, ग्वाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौवत्स ओमप्रकाश मेहरा, रोकी खण्डेलवाल, राधेश्याम सेन, युवा नेता विष्णु सोनी, रोडूलाल प्रजापति, पुष्पराज मेहरा, श्यामसुन्दर तिवारी, निहाल सोनी, चन्द्रप्रकाश शर्मा, मुकेश सैनी, पार्षद अवदेश झंवर, दीपक गोखरू, ज्ञानचंद झंवर, गणेश राजोरा, शिवराज फौजी और अंकुर झंवर सहित अनेक शहरवासी शामिल रहे।

जनसुनवाई के दौरान जूनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सरोली भी उपस्थित रहे। यह मुलाकात दूनी क्षेत्र की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story