सिटी पार्क में दिव्या देशना महिला मंडल का हरियाली उत्सव, पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधने का संकल्प
कोटा के सिटी पार्क में दिव्या देशना महिला मंडल ने हरियाली उत्सव धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधने का संकल्प लिया, गेम में विजेताओं को परितोषित दिया और वात्सल्य भोज का आनंद लिया।

तस्वीर में कोटा के सिटी पार्क में आयोजित हरियाली उत्सव के दौरान पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहीं दिव्या देशना महिला मंडल की सदस्य महिलाएं।
कोटा। दिव्या देशना महिला मंडल कोटा की ओर से सिटी पार्क में हरियाली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मंडल की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पेड़ों की रक्षा के लिए उन्हें रक्षा सूत्र बांधने का संकल्प लिया।
मंडल की अध्यक्षा संगीता जैन ने बताया कि सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ हरियाली उत्सव मनाया। सचिव रेणु जैन ने बताया कि उत्सव के साथ पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधने का संकल्प लिया गया। कोषाध्यक्ष स्वाति जैन व रेखा जैन ने बताया कि मंडल पूरे वर्ष पर्यावरण के संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देता है।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने धूमधाम से लहरिया उत्सव मनाया और सिटी पार्क का भ्रमण किया। अध्यक्षा संगीता जैन ने बताया कि मंडल द्वारा वर्ष पर्यंत सामाजिक सरोकार एवं सेवा कार्य किए जाते हैं।
इस अवसर पर मंडल की अन्य सदस्य जूली जैन, लक्ष्मी जैन, स्वाति रावत, दीपाली रावत परिधि, डॉक्टर दीप्ति जैन, नीतू कासलीवाल, नीतू सोनी, रेणु पाटनी व अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया। इस दौरान गेम में जीतने वालों को परितोषित दिया गया। अंत में सभी ने वात्सल्य भोज का आनंद लिया।
कार्यक्रम में हरियाली उत्सव के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प और मंडल की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी भी सामने आई।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
