झालावाड़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आज झालावाड़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने की।

मुख्य वक्ता छगन माहुर ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना है। इसके तहत मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा और जिला एवं प्रदेश स्तर पर विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्रबंधन, मतदाता डेटा विश्लेषण, डिजिटल संवाद और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सामग्री निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि पार्टी संगठन को डेटा आधारित, त्वरित और प्रभावी चुनावी प्रबंधन के लिए तैयार करना चाहती है, ताकि पंचायत और निकाय चुनावों में बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत की जा सके। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति और नीति के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि पार्टी आधुनिक तकनीक के व्यापक उपयोग की दिशा में कदम बढ़ा रही है। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए केंद्र स्तर तक तकनीकी प्रशिक्षण अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई है।

कार्यशाला के द्वितीय चरण में अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक कन्हैयालाल पाटीदार ने की, जबकि वक्ता के रूप में खानपुर के पूर्व विधायक और संसदीय सचिव नरेंद्र नागर ने भाजपा के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए एकात्मक मानववाद और कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर चर्चा की।

तीसरे चरण में अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य निर्मल कुमार सकलेचा ने की, और वक्ता जिला अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल तकनीकी दक्षता बढ़ाना नहीं है, बल्कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को डेटा आधारित और त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाना है।

चौथे चरण में अध्यक्षता पूर्व प्रधान भावना झाला ने की, जबकि वक्ता मनोहर थाना विधायक गोविंद रानीपुरिया ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर और आम जनता तक पहुँचाने के तरीकों पर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

पाँचवें चरण में अध्यक्षता खानपुर पूर्व प्रधान शीला शर्मा ने की, और वक्ता पूर्व महामंत्री निर्मल शर्मा ने पार्टी की कार्यपद्धति एवं वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डाला। अगले चरण में अध्यक्षता पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजीता पांडे ने की, और वक्ता विनोद कारपेंटर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रम को नमो एप और सरल एप पर अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई।

अंतिम चरण की अध्यक्षता उपाध्यक्ष हरि पाटीदार ने की, जबकि वक्ता महामंत्री हेमंत सिंह ने बूथ प्रबंधन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया।

यह कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी के लिए तकनीकी सशक्तिकरण और चुनावी रणनीति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साबित होगी, जिससे पार्टी संगठन बूथ स्तर तक मजबूत और आधुनिक तकनीक के साथ प्रतिस्पर्धी बन सकेगी।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story