दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अति वीर ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया सावन महोत्सव
कोटा में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अति वीर का सावन महोत्सव उत्साह से मनाया गया, जहां सदस्यों ने खेल, मनोरंजन और पारिवारिक मिलन का आनंद लिया।

तस्वीर में कोटा के निजी रिसॉर्ट में सावन महोत्सव के दौरान पारंपरिक और मैचिंग परिधानों में समूह में बैठे दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अति वीर के सदस्य नजर आ रहे हैं।
कोटा में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अति वीर की ओर से निजी रिसॉर्ट में सावन महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया और मनोरंजक गतिविधियों के साथ पारिवारिक मिलन का आनंद लिया। सावन की हरियाली, उल्लास और सामाजिक एकजुटता से सजे आयोजन में जैन समाज में सावन माह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
ग्रुप अध्यक्ष मनोज पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनोज-ममता सोनी एवं संदीप-मेघा सेठी ने सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत करके की। इसके बाद बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। सदस्यों ने खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूल में भी भरपूर आनंद लिया।
सचिव संदीप जैन एवं कोषाध्यक्ष पदम सोगानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर ‘ज्वेल ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव फेडरेशन जे.के. जैन का विशेष स्वागत किया गया। इसके साथ ही ग्रुप में शामिल हुए नए युगल सदस्यों का भी तिलक एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष निकुंज पाटनी, विमल लुहाड़िया, प्रमोद कंजोलिया, पदम सेठी, महावीर लूंगिया, अजय पांड्या, अनिल पांड्या, बसंत झंझरी, श्रवण बड़जात्या, अशोक, पारस काला, संतोष, कमल बड़जात्या, राजकुमार लुहाड़िया, शैलेश पाटनी, अशोक बाकलीवाल, कमल गोधा, शुभम लुहाड़िया, शिखर चंद सहित बड़ी संख्या में दम्पति सदस्य एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
